अधिकारियों द्वारा गोद लिए परिषदीय विद्यालयों के उच्चीकरण में मिली शिथिलता पर डीएम ने एक्सईएन पीडब्लूडी को जारी की चेतावनी पत्र,अधिशासी अभियंता नलकूप व सिडको को कड़ा निर्देश
महराजगंज टाइम्स ब्यूरो:- आपरेशन कायाकल्प के अंतर्विभागीय समन्वय से विभिन्न मानकों पर परिषदीय विद्यालयों और उनमें स्थापित आंगनबाड़ी केंद्रों के संतृप्तीकरण के संदर्भ में गुरुवार को जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर विद्यालयों के उच्चीकरण की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने बैठक में विभिन्न अधिकारियों द्वारा गोद लिए गए परिषदीय विद्यालयों में उच्चीकरण कार्यों के प्रगति की जानकारी ली और फोटोग्राफ व वीडियो के माध्यम से विद्यालयों में कराए जा रहे कार्यों को देखा। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय शंकरपुर, सदर के उच्चीकरण कार्य में अपेक्षित प्रगति न होने पर एक्सईएन पीडब्ल्यूडी इंडो–नेपाल को चेतावनी निर्गत करने का निर्देश दिया। प्राथमिक विद्यालय भारी भैंसी, फरेंदा और प्राथमिक विद्यालय देवीपुर, परतावल में भी प्रगति असंतोषजनक होने पर अधिशासी अभियंता नलकूप और अधिशासी अभियंता सिडको को कड़ा निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि उच्चीकरण कार्यों को प्राथमिकता में रखते हुए कार्य पूर्ण कराएं। अधिकारी सुनिश्चित करें की ऑपरेशन कायाकल्प के 19 बिंदुओं को संतृप्त कराने के साथ–साथ बेहतर शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करने हेतु जरूरी अन्य कार्यों को भी पूर्ण कराएं। चयनित 52 विद्यालयों को मॉडल विद्यालय के रूप में विकसित करें।उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी अंतर्विभागीय समन्वय व सहयोग से विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों का कायाकल्प निर्धारित मानकों पर 30 सितंबर तक सुनिश्चित करें। जनपद के 52 परिषदीय विद्यालयों को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित करने हेतु 52 अधिकारियों को गोद दिया गया है। संबंधित अधिकारियों द्वारा चयनित विद्यालयों में आधारभूत संरचना और शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार को सुनिश्चित किया जाएगा। चयनित विद्यालयों को जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, सीएमओ सहित 52 अधिकारियों द्वारा गोद लिया जाएगा। बैठक में सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें : बढ़ती बेरोजगारी व मंहगाई को लेकर गठबंधन प्रत्याशी ने बोला सरकार पर हमला,बोले भाजपा देती है सिर्फ जुमला